Uddhav Thackeray

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के कैबिनेट मंत्री और शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है। दीपक केसरकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं, वो छोटे बच्चे की तरह हरकत जैसा है। उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) हर बात पर सीएम शिंदे का इस्तीफा मांगते हैं। यह उनके काम करने का तरीका है, जब वो एनसीपी-कांग्रेस के साथ गए, तो उन्होंने इस्तीफा दिया था क्या? लोगों ने एनसीपी (NCP) और कांग्रेस (Congress) के साथ जाने के लिए वोट दिया था क्या?” चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) के बयान को लेकर केसरकर ने कहा, “चंद्रकांत पाटिल ने जो बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के बारे में बोला उसका कड़ा विरोध किया, हमने बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेतृत्व को बता दिया है और उसी के बाद अमित शाह (Amit Shah) ने उनसे बात कर समझाया, जिस पर उन्होंने बाद में सफाई दी है।”

Next Story