✕
दो किशोरियां लापता
By EditorialPublished on
जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो किशोरियों के अपहरण (Kidnapping of two teenage girls) लापता होने का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही एक युवक (Youth) पर शंका जताई है। पुलिस (Police) के अनुसार भँवरसिंह पुत्र रामसिंह निवासी मोरझाई वल्लभनगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री प्रकाश कुँवर (16) जो बड़गांव पुरोहितान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

x
उदयपुर : जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो किशोरियों के अपहरण (Kidnapping of two teenage girls) लापता होने का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही एक युवक (Youth) पर शंका जताई है।
पुलिस (Police) के अनुसार भँवरसिंह पुत्र रामसिंह निवासी मोरझाई वल्लभनगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री प्रकाश कुँवर (16) जो बड़गांव पुरोहितान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Higher Secondary School) में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है और उसके साले राजेन्द्र सिंह की पुत्री जीवन कुंवर (17) जो उसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। दोनों अपने गांव से सगतपुरा जाने के लिए निकली। वी में उसने जीवन कुंवर को फोन किया तो उसने बताया कि वह ईंटाली बस स्टेण्ड पर है। बाद में दोनों का फोन बंद आने लगा। इस पर काफी तलाश की पर दोनों का पता नही चला। उसने शंका जताई कि पड़ोस में रहने वाले किशन पुत्र प्रेमचंद डांगी दोनों को भगा ले जा सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
