✕
राजे के स्वागत के लिए एयरपोर्ट जाने को लेकर कंफ्यूज है शहर के दावेदार
By EditorialPublished on
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara raje) गुरुवार को उदयपुर आ रही है, राजे के उदयपुर (Udaipur) आने को लेकर उदयपुर शहर के भाजपाइयों में हलचल तेज हो गई है । उदयपुर शहर के भाजपाई यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह राजे के स्वागत में जाए या ना जाए, क्योंकि उदयपुर शहर के भाजपाइयों पर कहीं ना कहीं असम से विशेष नजर रखी जा रही है।

x

उदयपुर : प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara raje) गुरुवार को उदयपुर आ रही है, राजे के उदयपुर (Udaipur) आने को लेकर उदयपुर शहर के भाजपाइयों में हलचल तेज हो गई है । उदयपुर शहर के भाजपाई यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह राजे के स्वागत में जाए या ना जाए, क्योंकि उदयपुर शहर के भाजपाइयों पर कहीं ना कहीं असम से विशेष नजर रखी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे गुरुवार को उदयपुर आ रही है। राजे के उदयपुर आगमन को लेकर राजे के समर्थकों ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की है। एयरपोर्ट पर सुबह से ही काफी संख्या में राजे समर्थक जुटेगे और वसुंधरा राजे का स्वागत करेंगे। वसुंधरा राजे के आगमन से उदयपुर शहर के भाजपाइयों में ऊंह पोह की स्थिति बनी हुई है। उदयपुर शहर के भाजपा के नेता यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री (Chief Minister) के स्वागत के लिए जाना चाहिए या नहीं, हालांकि उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष और उनकी टीम के कुछ पदाधिकारी प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट (Airport) जाएंगे और वहां पर राजे का स्वागत करेंगे। इधर कटारिया (Kataria) के राज्यपाल (Governor) बनने के बाद से ही उदयपुर शहर में आए वैक्यूम को देखते हुए कई भाजपा के नेता उदयपुर शहर से दावेदार बने हुए हैं । पहले यह नेता कटारिया गुट के माने जाते थे अब गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) के संवैधानिक पद पर आने के आए वेक्यूम को पूरा करने के लिए कई शहर भाजपा के नेता तैयार बैठे हैं। उदयपुर शहर से विधायक का चुनाव लड़ने के कई दावेदार आपस में खींचतान और अंतर कलह में व्यस्त हैं, ऐसे में दावेदार यह सोचने पर मजबूर है कि वह वसुंधरा राजे का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए जाएं या ना जाएं। पहले तो मेवाड़ में एकमात्र गुलाबचंद कटारिया बड़े नेता थे, तो कोई भी कटारिया से आगे चलने कि सोच भी नही पाता था, पर अब कटारिया की अनुपस्थिति में शहर भाजपा के नेता टिकट की चाह में किसी भी नेता की शरण में जाने को तैयार है, लेकिन दावेदारों में यह डर भी है कि उन पर कहीं ना कहीं नजर रखी जा रही है। अब देखना यह है कि गुरुवार को उदयपुर शहर से कौन- कौन दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कि वह हाजिरी लगाने एयरपोर्ट पहुंचता है |

Editorial
Next Story
Related News
X
