Shiv Mandir Shankar Nagar

जोधपुर : नवनीत कुमार आयुक्त जोधपुर (Jodhpur) विकास प्राधिकरण के | निर्देशानुसार जेडीए (JDA) द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत गुरुवार को जोन 4 ग्राम चौपासनी हेतु शिव मन्दिर (Shiv Mandir) शंकर नगर बी झंवर रोड़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जोन 6 ग्राम बासनी मालियान, बासनी तम्बोलिया व पूंजला, जोन 5 ग्राम बागा एवं जोन 2 ग्राम कुड़ी भगतासनी हेतु जेडीए जोधपुर ! कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
जेडीए द्वारा बुधवार को उपायुक्तगण श्रवणसिंह, मृदुला शेखावत, मनोज सोलंकी एवं श्रवण कुमार के निर्देशन में आयोजित जोनवार शिविरों (Camp) में आमजन के विभिन्न आवेदनों का निस्तारण कर पट्टे जारी किए जा रहे हैं ।
इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा उपायुक्तगण के निर्देशन में दिनांक 18 अप्रैल को जोन 6 ग्राम पूंजला हेतु मॉडर्न स्कूल वार्ड (Modern School Ward) नं. 78 पूंजला, दिनांक 19 अप्रैल को जोन 2 झालामण्ड हेतु ग्राम पंचायत भवन झालामण्ड, जोन 4 ग्राम चौपासनी व चौखा हेतु जेडीए जोधपुर, i जोन 6 ग्राम पूंजला हेतु मॉडर्न स्कूल वार्ड ! नं. 78 पूंजला तथा दिनांक 20 अप्रैल को ! जोन 2 ग्राम झालामण्ड हेतु ग्राम पंचायत भवन झालामण्ड, जोन 6 ग्राम पूंजला हेतु मॉडर्न स्कूल वार्ड नं. 78 पूंजला, जोन 5 ग्राम बागा एवं जोन 4 ग्राम चौपासनी व चौखा हेतु जेडीए जोधपुर में शिविर लगाया जाएगा।
Next Story