✕
स्टूडेंट्स को सिखाया सीबी बनाना एमबीएम विश्वविद्यालय में रिज्यूमे बिल्डिंग पर सेमिनार
By EditorialPublished on
देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में आवेदन करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट सीवी (CV) होता है। इस रिज्यूमे (Resume) को कैसे बनाया जाए इसको लेकर स्टूडेंट्स (Students) को अवेयर किया गया। इसके लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट (Training and placement) ऑफिस एमबीएम (MBM) विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया।

x

जोधपुर : देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में आवेदन करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट सीवी (CV) होता है। इस रिज्यूमे (Resume) को कैसे बनाया जाए इसको लेकर स्टूडेंट्स (Students) को अवेयर किया गया। इसके लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट (Training and placement) ऑफिस एमबीएम विश्वविद्यालय (MBM University) जोधपुर द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन कमलेश कुम्हार ने बताया कि रिज्यूम बिल्डिंग सेमिनार (Resume building seminars) का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रिज्यूम बनाने के सही एवं पेशेवर तरीकों से अवगत कराना था। इस सेमिनार में 96 के बैच में स्टूडेंट रहे सुरेंद्र सुराणा जो कि पिछले 23 साल के प्रोफेशनल तौर पर इंटरनेशनल कंपनियों (International companies) में वर्क कर रहे हैं उन्होंने स्टूडेंट्स से अपने अनुभव साझा किए । इन्हीं अनुभवों को सुरेंद्र सुराणा ने विद्यार्थियों के सामने उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अपने सभी अनुभवों और योग्यताओं को एक पृष्ठ पर संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत करना कठिन हो सकता है, लेकिन बहुत अधिक जाने बिना अपने रिज्यूम को बेहतर बनाने के कई तरीके हैं ढ विभिन्न उपयोगी तरीकों से विद्यार्थी यह प्रदर्शित कर सकते हैं कि वह नौकरी के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं।
उन्होंने बताया कि आपका रिज्यूम स्पष्ट, संक्षिप्त और उस नौकरी के अनुरूप होना चाहिए जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं। अपने रिज्यूम को सही फॉर्मेट में बनाए ताकि आपकी योग्यताओं की पहचान करना आसान हो ।

Editorial
Next Story
Related News
X
