कटारिया के जाते ही भूले सुंदर सिंह भंडारी को, जयंती पर नहीं पहुंचे कई दावेदार
उदयपुर : भाजपा के संस्थापक और जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे सुंदरसिंह भण्डारी (Sundar Singh Bhandari) को भी अब भाजपाई धीरे-धीरे भूल रहे है। बुधवार को स्व. सुंदर सिंह भंडारी की जन्म जयंति पर आयोजित श्रद्धांजली सभा में कई भाजपा नेता नदारद रहे और चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे कई दावेदार भी गायब रहे। वहीं देहात भाजपा (BJP) से कोई भी जन्म जयंति पर पुष्पाजंलि के नहीं आया। जब तक गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) उदयपुर (Udaipur) में थे तब तक भंडारी की जन्म जयंति पर शहर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होता था, जिसमें शहर और देहात भाजपा दोनों के पदाधिकारी आते थे और यह कार्यक्रम घंटों तक चलता था ।
जानकारी के अनुसार बुधवार को भाजपा के संस्थापक (Founder) और वरिष्ठ नेता रहे स्व. सुंदर सिंह भंडारी की जन्म जयंति (Birth anniversary) थी। इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में गिने-चुने पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं के अलावा कोई नहीं पहुँचा ।
गुलाबचंद कटारिया जब तक उदयपुर में थे तब तक स्व. भंडारी के जन्म जयंति को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था, जिसमें शहर और देहात भाजपा के पदाधिकारी व नेता शामिल होते थे। यह कार्यक्रम घंटो तक चलता था। इतना ही नहीं कार्यक्रम से पहले युवा मोर्चा मण्डल द्वारा प्रतिमा स्थल पर जाकर वहां पर प्रतिमा को अच्छी तरह से धो कर दुग्धाभिषेक कर एक माला पहनाई जाती थी, ताकी जब कटारिया आए तो उन्हें सारा कार्यक्रम व्यवस्थित लगे। इस बार यह व्यवस्था भी नही हो पाई। साथ ही भाजपा के कुछ गिने- चुने पदाधिकारियों व नेताओं को छोड़कर अधिकांश नेता गायब रहे। इतना ही नहीं शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने का सपना देख रहे अधिकांश दावेदार गायब रहे। जो चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ताराचंद जैन, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, उप महापौर पारसजी सिंघवी, देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, शहर महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे ।
Next Story