✕
एक शाम जालवाला नाथ के नाम भक्ति संध्या 21 मई को
By EditorialPublished on
गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक शाम श्रीजालवाला नाथ के नाम भक्ति संध्या का आयोजन 21 मई को होने जा रहा है। इसमें मेवाड़ के सभी समाज के लोगों की उपस्थिति होगी

x

मुंबई । गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक शाम श्रीजालवाला नाथ के नाम भक्ति संध्या का आयोजन 21 मई को होने जा रहा है। इसमें मेवाड़ के सभी समाज के लोगों की उपस्थिति होगी। पिछले वर्ष यह कार्यक्रम चेंबूर में हुआ था। भक्ति संध्या के कार्यक्रम में इस बार भक्ति में सुरों की छटा लेहरूदास वैष्णव एवं गायिका माधुरी वैष्णव बिखेरेंगे।
यह कार्यक्रम बोरीवली (वेस्ट) स्थिति कच्छी ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में श्रीजालवाला भैरव भक्त मंडल, घाटकोपर, देवनारायण जालवाला भैरव विकास समिति अमरतिया के कार्यकर्ता सोहनलाल धींग, अशोक कुमार धींग तथा निलेश कुमार धींग के नेतृत्व में जुट गए हैं।यह जानकारी नीलेश चंडालिया ने दी।
Next Story
Related News
X

