Theft
उदयपुर : जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन बदमाशों के खिलाफ उसके मकान से लाखों के जेवरात चोरी (Theft) करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार बंशीदास पुत्र कन्नीराम वैष्णव निवासी सूरतपुरा भीण्डर ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। रात्रि को तीन बदमाश उसके घर में घुस गए और उसके घर में ड्रम में रख रखे डेढ़ किलो चांदी की कड़ियां, दो किलो चांदी के दो कंदोरे, सोने का टड्डा, मादलिया, टोड़िया, नथ चोरी कर ले गए। उसकी जाग हुई तो उसने शोर मचाया, इस पर ग्रामीण आए तब तक आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story