✕
धोखाधड़ी की शिकार युवती को बहरीन से मुक्त कराया गया
By EditorialPublished on
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बहरीन में भारतीय दूतावास की मदद से 23 वर्षीय एक युवती को मुक्त कराया है। इस युवती के साथ दो एजेंट ने धोखाधड़ी (Fraud) की

x

मुंबई । मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बहरीन में भारतीय दूतावास की मदद से 23 वर्षीय एक युवती को मुक्त कराया है। इस युवती के साथ दो एजेंट ने धोखाधड़ी (Fraud) की थी और उसे अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने खाड़ी देश भेज दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि युवती मंगलवार को दुबई (Dubai) से दिल्ली (Delhi) पहुंची। वह 17 फरवरी को खाड़ी देश के लिए रवाना हुई थी। अधिकारी के मुताबिक, बहरीन पहुंचने के बाद, युवती से घरेलू सहायिका का काम करने के लिए कहा गया और जब उसने मना किया, तो उसके नियोक्ता ने उसके खिलाफ चोरी (Theft) का झूठा मामला दर्ज करा दिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। अधिकारी के अनुसार, चोरी का मामला दर्ज होने के बाद बहरीन के अधिकारियों ने भारतीय दूतावास को युवती के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद दूतावास ने भारत में उसके परिवार से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि 14 मार्च को युवती के करीबी रिश्तेदार ने मुंबई अपराध शाखा का रुख किया। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की ईकाई-10 ने युवती के रोजगार एजेंट से संपर्क किया और ‘गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम’ (Gulf Maharashtra Business Forum) के पदाधिकारियों से मामले में मदद मांगी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, दूतावास के अधिकारियों और फोरम की संयुक्त कोशिश से युवती को मुक्त कराके भारत लाया जा सका।
Next Story
Related News
X

