Fight
कपासन : मारपीट (Fight) के आरोप (Blame) में तीन जनों के विरूद्ध पुलिस (Police) में प्रकरण दर्ज कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कपासन थानांतर्गत भंवरकिया निवासी दलीचंद कुम्हार पुत्र गंगाराम ने प्रकरण दर्ज कराया कि सोमवार सायं पांच बजे उसके भतीजे नारायण की कारीगर चबूतरी बना रहे थे कि किशनलाल, मोहनलाल कुम्हार पुत्र गणेशलाल तथा माधुलाल कुम्हार पुत्र प्यारेलाल ने आकर चबूतरी को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसके, नारायण एवं बहिन काली बाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान मुख्य आरक्षी तंवरसिंह झाला के जिम्मे किया है।
Next Story