Ashish Shelar
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुंबई (Mumbai) के अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने उद्धव ठाकरे को राम जन्मभूमि के मुद्दे पर जमकर घेरा है।
उन्होंने ठाकरे पर कई सवाल खड़े किए हैं। आशीष ने कहा कि बाल ठाकरे ने राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था लेकिन इस आंदोलन में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का क्या योगदान था ? एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए आशी उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि बाबरी मस्जिद विध्वंस में उनका क्या योगदान था। बीजेपी का मानना है कि बाबरी ढांचे के विध्वंस में कारसेवक हिंदुओं का भी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह मांग 500 साल से थी और हिंदू समाज के सभी संत इससे जुड़े हुए थे । शेलार ने कहा कि बाल ठाकरे की भूमिका से निश्चित रूप से आंदोलन को लाभ हुआ। उनका बड़ा योगदान था और हम भी उनके योगदान का अभिनंदन करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।
चंद्रकांत के बयान पर क्या बोले आशीष?
लेकिन उद्धव ठाकरे से हमारा सवाल है कि इस अभियान में आपका क्या योगदान (Contribution) रहा? जब यह अभियान चल रहा था तब आप घर पर थे और आज भी आप घर पर बैठे हैं।" इससे पहले बीजेपी के मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल (Chandrakant Dada Patil) के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति (Politics) गरमा गई थी। ठाकरे गुट पाटिल के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं, चंद्रकांत के इस बयान पर आशीष शेलार ने कहा, 'यह चंद्रकांत दादा पाटिल का निजी बयान है, चंद्रकांत दादा ने यह बयान न दिया होता तो अच्छा होता।'
'उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए स्वार्थी हो गए हैं'
विधायक आशीष शेलार नेउद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सत्ता के लिए स्वार्थी हो गए हैं और बाल ठाकरे की दूरदृष्टि और विचारों को पीछे छोड़ गए हैं। आपने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को पीछे छोड़ दिया। आप सत्ता पाने के लिए स्वार्थी हो गए हैं।"
राहुल गांधी के बयान पर शेलार ने ठाकरे को घेरा
शेलार ने यह भी पूछा कि उद्धव ठाकरे किस आधार पर चंद्रकांत पाटिल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "आज भी वायनाड में राहुल गांधी और उनके समर्थकों ने लिखा है कि हम गांधी हैं, सावरकर नहीं । उद्धव ठाकरे, आप जवाब दें कि आप गांधीवादी हैं या सावरकरवादी हैं?
Next Story