Air India
मुंबई : लगातार दो दिन से हड़ताल पर बैठे एलायंस एयर के पायलटों (Alliance Air Pilots) ने बुधवार को फिर से काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, एलायंस एयर ने हाल ही में इन पायलटों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। साथ ही उन्हें ड्यूटी (Duty) पर वापस आने के लिए भी कहा गया था। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि पायलटों द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर उनसे बातचीत चल रही है। सोमवार और मंगलवार को लगभग 70-80 पायलट प्री- कोविड स्तर पर वेतन की बहाली और अन्य मुद्दों के साथ भत्तों का भुगतान न करने विरोध में हड़ताल पर चले गए थे। एलायंस एयर के सीईओ (CEO) विनीत सूद ने बुधवार को समाचार एजेंसी को बताया कि पायलट (Pilot) अव काम पर लौट आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पायलटों द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर उनसे वातचीत चल रही है। बता दें कि एलायंस एयर जो कि पहले एयर इंडिया (Air India) का हिस्सा थी। इसमें करीब 200 पायलट हैं और प्रति दिन लगभग 130 उड़ानें संचालित करती हैं।
Editorial

Editorial

Next Story