✕
झुंझुनूं में सट्टा खिलवाते यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु चौधरी सहित 7 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
उदयपुर यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौधरी (Himanshu Chowdhary) को सट्टे खिलवाते हुए झुंझुनूं पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। हिमांशु चौधरी झुंझुनूं शहर में अपने छः अन्य साथियों के साथ आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे थे।
_202304121523209727.jpg)
x
उदयपुर : उदयपुर यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौधरी (Himanshu Chowdhary) को सट्टे खिलवाते हुए झुंझुनूं पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। हिमांशु चौधरी झुंझुनूं शहर में अपने छः अन्य साथियों के साथ आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे थे।
झुंझनु एसपी मृदुल कछावा ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि रीको में पॉवर हाउस के सामने स्थित प्रकाश मान के घर में क्रिकेट का सट्टे चल रहा है, लाखों का सट्टा लगाया जा रहा है। कुछ युवक लखनऊ वर्सेज बैंगलोर का लाइव आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे है। जिस | पर कोतवाली थानाधिकारी सुरेन्द्र देगड़ा के | नेतृत्व में कोतवाली व डीएसटी टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई। जहां उदयपुर (Udaipur) के यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौधरी पुत्र पुष्करराज सिंह निवासी उदयपुर, हिरणमगरी सेक्टर 6 निवासी मुकेश कुमार पुत्र चंदूमल सिंधी, भीलवाड़ा के सिंधुनगर निवासी पंकज सिंधी पुत्र कन्हैयालाल, बापू नगर प्रतापनगर भीलवाडा निवासी अशोक सिंधी पुत्र दुर्गादास व प्रमोद भारद्वाज पुत्र सुरेश भारद्वाज, हिरण मगरी सेक्टर 4 निवासी अरविंद सिंह राठौड़ पुत्र भैरू सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह जाति राजपूत निवासी चित्रकूट नगर भुवाणा सुखेर सट्टा करते हुए पाए गए। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस (Police) ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए के हिसाब के रजिस्टर, 17 मोबाइलए एलईडी, दो लैपटॉपए वाईफाई डोंगल्स, पावर बोर्ड, चार्जर, दो कैल्कुलेटर सहित अन्य सामान जप्त कर लिया। एसपी ने बताया कि सभी आरोपी झुंझुनूं से बाहर के निवासी हैं। पुलिस पता लगा रही है कि झुंझुनूं में ये आरोपी किसके संपर्क में थे और किसके सहयोग से यहां सट्टा लगा रहे थे। इस कारोबार में शामिल लोगों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
