Vande Bharat - Rajsthan
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) राजस्थान (Rajasthan) के लिए वंदे भारत रेलसेवा (Vande Bharat Rail Service) का बुधवार को उद्घाटन करेंगे।
मोदी दिल्ली (Delhi) से वीडियो कॉन्फ्रेङ्क्षसग के माध्यम से जयपुर - दिल्ली (Jaipur - Delhi) कैंट उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) जयपुर (Jaipur) में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का यहां होगा ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-दिल्ली कैंट- अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है और 12 अप्रैल को गाड़ी संख्या 09617 जयपुर - दिल्ली कैंट वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जयपुर से पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होकर अपराह्न 4 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू एवं गुडगाँव स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
अजमेर-दिल्ली कैंट का नियमित संचालन 13 से, 5 घंटे का होगा सफर
अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन 13 अप्रैल से किया जायेगा। गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 13 अप्रैल से सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से 06.20 बजे रवाना होकर जयपुर 07.50 बजे आगमन व 07.55 बजे प्रस्थान कर, अलवर 09.35 बजे आगमन व 09.37 बजे प्रस्थान कर, गुडगांव 11.15 बजे आगमन व 11.17 बजे प्रस्थान कर 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20978, दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 13 अप्रैल से सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 18.40 बजे रवाना होकर गुडगांव 18.51 बजे आगमन व 18.53 बजे प्रस्थान कर, अलवर 20.17 बजे आगमन व 20.19 बजे प्रस्थान कर, जयपुर 22.05 बजे आगमन व 22.10 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 12 वातानुकुलित चेयरकार, 2 वातानुकुलित एक्जीक्यूटिव चेयरकार एवं 2 ड्राइङ्क्षवग कार श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

Editorial

Editorial

Next Story