विशाल मेला व कुश्ती दंगल
कोटपूतली : निकटवर्ती ग्राम राहेड़ा, कल्याणपुरा खुर्द स्थित जाटड़े वाले श्री हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में मंगलवार को विशाल मेला व कुश्ती दंगल (Wrestling match) का आयोजन हुआ। इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने मंदिर में दर्शन कर कुशलता की दुआएं मांगी। मंदिर में हजारों की संख्या में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग पहुंचे। इस मौके पर कुश्ती दंगल में बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया। कामड़े की अन्तिम कुश्ती 31 हजार की असीम पैरा गांव व सिंटू कसाना यूपी (UP) के मध्य हुई। जिसमें सिंटू कसाना विजेता रहे। वहीं इससे पूर्व प्रातः शोभा यात्रा भी निकाली गई एवं रात्रि को धमाल कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा
(Senior BJP)
नेता शंकर लाल कसाना, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, रैफरी बनवारी यादव, रामरतन पहलवान, महेश पीटीआई, सरपंच बादामी देवी, उप सरपंच योगेश बावता, पूर्व सरपंच सावंत रावत, रामावतार कसाना, ओमप्रकाश हवलदार, सुरेश दिल्ली पुलिस, दाताराम बावता, कैलाश कम्पाउन्डर, प्रो. हुकुम चंद, राजीव कसाना, भोलाराम उपसरपंच, डॉ. राजेंद्र कसाना, खैरूराम, महिपाल, सतपाल, राजपाल, सुरेश, रोहिताश किसान नेता, हवासिंह मास्टर, फौजीराम आर्य, देवेंद्र आर्य, रामजीलाल गिरदावर, सुरजाराम, दिनेश मीना, निहालसिंह मीना, रामचंद्र मीना, बजरंग मीना, एईएन दीपक मीना, सरपंच रामस्वरूप कसाना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story