✕
ठाणे में मुनि महेन्द्र कुमार की गुणानुवाद सभा
By EditorialPublished on
तेरापंथ भवन ठाणे (Terapanth Bhavan Thane) में मुनि महेन्द्र कुमार (Muni Mahendra Kumar) स्वामी की गुणानुवाद सभा आयोजित हुई।

x

मुंबई । तेरापंथ भवन ठाणे (Terapanth Bhavan Thane) में मुनि महेन्द्र कुमार (Muni Mahendra Kumar) स्वामी की गुणानुवाद सभा आयोजित हुई। ठाणे में उनका 18 महीने कि प्रवास रहा, जिसमें 2 चातुर्मास शामिल थे। सभा में साध्वी राकेशकुमारी ने कहा कि मुनि महेन्द्रकुमार की अप्रमत्तता अनूठी थी। उन्होंने गुरु अगवानी में पूरे मुम्बई (Mumbai) को जागृत किया, पर गुरुवर का स्वागत अपनी जन्मभूमि पर करने का जो सपना आपकी आँखों मे था वह अधूरा रह गया। साध्वी मलयविभा ने कहा कि मुनि महेन्द्रकुमार का जाना धर्मसंघ की बहुत बड़ी क्षति है। साध्वी विपुलयशा ने मुनि महेन्द्रकुमार के जीवन को व्याख्यायित किया। साध्वी चेतस्विप्रभा ने श्रद्धा के स्वर प्रेषित किये। ठाणे सभाध्यक्ष रमेश सोनी, भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल, जयंतिलाल बरलोटा, प्रवीण डांगी ने भी विचार रखे। सरला भूतोड़िया ने स्वरचित कविता सुनायी। संचालन ठाणे सिटी महिला मंडल अध्यक्ष अनिता धारीवाल ने किया। शासनश्री साध्वी चन्दनबाला के संदेश का वाचन किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
