✕
महात्मा फुले भारत रत्न के हकदार, पार्षद प्रदीप सैनी का किया अभिनंदन
By EditorialPublished on
मोतीसिंह की ढाणी स्थित गुरुकृपा स्कूल में कांग्रेस (Congress) विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य में महात्मा ज्योतिबा फुले (Mahatma Jyotiba Phule) की 196वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस (Congress) के जिला सचिव व पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने की। मुख्य वक्ता भाजपा (BJP) ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष इंद्राज सिंह सैनी ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) का फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना बड़ा कदम है।
_202304121330216306.jpg)
x
_202304121330216306.jpg)
झुंझुनूं : मोतीसिंह की ढाणी स्थित गुरुकृपा स्कूल में कांग्रेस (Congress) विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य में महात्मा ज्योतिबा फुले (Mahatma Jyotiba Phule) की 196वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस (Congress) के जिला सचिव व पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने की। मुख्य वक्ता भाजपा (BJP) ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष इंद्राज सिंह सैनी ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) का फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना बड़ा कदम है। जिसके लिए समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से फुले दम्पति को भारत रत्न उपाधि देने की मांग करते हैं। साथ ही वे लोगों से आग्रह करूंगे कि वे पीएम के ट्विटर (Twitter) पर महात्मा फुले के लिए भारत रत्न की मांग करे। नगर परिषद के पार्षद ताराचंद सैनी ने जिला मुख्यालय पर फुले की मूर्ति और सर्किल के नामकरण का प्रस्ताव नगर परिषद में रखने की बात कहीं। कार्यक्रम संयोजक पार्षद प्रदीप सैनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मिठाई बांटी। वहीं उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने में सहयोग के लिए पार्षद प्रदीप सैनी का अभिनंदन किया। इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या निर्मला संजय सैनी, पूर्व पार्षद नबाब अली घोषी, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य शीशराम राजोरिया, पार्षद ताराचंद खडोलिया, पार्षद मनोज कुमार सैनी, स्कूल निदेशक राजेश सैनी ने विचार व्यक्त किए।

Editorial
Next Story
Related News
X
