Illegal construction
जोधपुर : आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण (Commissioner Jodhpur Development Authority) नवनीत कुमार के निर्देषानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण (Encroachment) निरोधक दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माणों, अतिक्रमणों, सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों, पार्किंग के इतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों, अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। जेडीए (JDA) दस्ते द्वारा मंगलवार को ग्राम गंगाणा खसरा संख्या 213/2, 22719 व 228 में अवैध रूप से निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के निर्माण कार्य को बंद करवाया गया। दस्ते द्वारा ग्राम केरू के खसरा संख्या 799 में अवैध रूप से सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणो को ध्वस्त सड़क मार्ग के अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया कि सचिव जयनारायण मीणा के निर्देषानुसार ग्राम गंगाणा खसरा संख्या 213 / 2, 227/9 व 228 का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 210 वर्गमीटर भूमि पर जी प्लस 14 व जी प्लस 7 बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कार्य किया जा रहा था।
प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति के किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया जाकर निर्माण में काम आने वाले औजारों को जब्त कर प्राधिकरण (Authorization) कार्यालय लाया गया। साथ ही मौके पर प्लिन्थ लेवल तक आरसीसी के कॉलम अर्द्धनिर्मित पाए गए एवं निर्माण कार्य बंद पाया गया। दस्ते द्वारा अप्रार्थियों को सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना किसी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसी प्रकार सचिव जयनारायण मीणा के आदेषानुसार प्रार्थी राहुल बागरेचा के षिकायत अनुसार दस्ते द्वारा तहसीलदार जोन 5 भार्गवी सान्दू एवं प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत के निर्देषन में ग्राम केरू के खसरा संख्या 799 का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर गैर मुमकिन रास्ते की भूमि पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर लगभग 50 कच्ची-पक्की फचरों की दीवारें, तारबन्दी, कांटों की बाड़, मिट्टी की धोरा - पाल कर, छीणें व चापें लगाकर लगभग 4 से 5 कि.मी. लम्बे कटाणी मार्ग पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया हुआ पाया गया। दस्ते द्वारा दो जेसीबी की सहायता से उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया जाकर कटाणी मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। दस्ते द्वारा परिवादी गोरधन राम पुत्र अंचलाराम निवासी षिव शरणों की ढाणी महादेव नगर केरू पंचायत समिति केरू के आवेदन पर पुलिस इमदात सहित सफल कार्यवाही की गई। तथा अतिकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क मार्गाधिकार की भूमि पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें।
कार्यवाही के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक जोन 5 सुनील प्रसाद, पटवारी जोन 5 नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, प्रवर्तन निरीक्षक पष्चिम अनिल शर्मा, पुलिस (Police) जाब्ता सहित जेडीए दस्ता मौजूद रहा।
Editorial

Editorial

Next Story