✕
गुब्बारे बेचनेवाले सेंधमारी कर फरार
By EditorialPublished on
रोहा (Roha) शहर के पास वरसे भुवनेश्वर स्थित विजय दत्तात्रय रणदिवे के घर करीब डेढ़ माह पहले दिनदहाडे हुई सेंधमारी की वारदात के दो आरोपियों (Accused) को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार किया है

x

रोहा । रोहा (Roha) शहर के पास वरसे भुवनेश्वर स्थित विजय दत्तात्रय रणदिवे के घर करीब डेढ़ माह पहले दिनदहाडे हुई सेंधमारी की वारदात के दो आरोपियों (Accused) को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम बबलू घिसा बागरिया (20) तथा कालू रामेश्वर बागरिया (23) हैं। दोनों राजस्थान के जिला अजमेर में भिनाय तहसील अंतर्गत बडली गांव के रहनेवाले हैं। कुछ महिना पहले आरोपी रोहा शहर और आसपास के इलाके में गुब्बारे विक्रेता और फेरीवाला बनकर घूमते रहे थे। डेढ महीने पहले शिकायतकर्ता महिला नेहा प्रकाश भुवड पनवेल में अपने मायके से भुवनेश्वर अपनी ससुराल लौटी थी, लेकिन उन्होंने पाया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में पर्स में रखे सोने के मंगलसूत्र, 3 हजार की नकदी रकम लेकर फरार हो गये थे।
सेंधमारी की इस वारदात की शिकायत रोहा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुये सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की थी। पता चला कि आरोपी राजस्थान फरार हुये हैं। जिला अपराध अन्वेषण विभाग और रोहा पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की और चोरी का माल बरामद किया।
पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों से अपने इलाके में घूम रहे फेरीवालों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। अक्सर बदमाश ठग और लुटेरे फेरीवाले बनकर इलाके में लोगों की स्थिति का जायजा लेते हैं और मौका पाते ही अपना काम कर जाते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
