✕
2.345 किग्रा. अफीम के दूध के साथ लेडी तस्कर गिरफ्तार बस स्टैंड से साथी के साथ पकड़ा, खेड़ापा पुलिस की कार्रवाई
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जाब्ते के साथ दबिश देकर लेडी तस्कर संतोष पत्नी कानाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। संतोष सुरपुरा की रहने वाली है। उसके साथ उसके साथी विवेक पुत्र भगाराम जाट को भी पुलिस ने दबोच लिया। विवेक लवेरा खुर्द का रहने वाला है। दोनों के पास से 2 किलो 345 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को बावड़ी बस स्टैंड से पकड़ा।
_202304121844286342.jpg)
x
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जाब्ते के साथ दबिश देकर लेडी तस्कर संतोष पत्नी कानाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। संतोष सुरपुरा की रहने वाली है। उसके साथ उसके साथी विवेक पुत्र भगाराम जाट को भी पुलिस ने दबोच लिया। विवेक लवेरा खुर्द का रहने वाला है। दोनों के पास से 2 किलो 345 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को बावड़ी बस स्टैंड से पकड़ा।
फिलहाल उनसे अफीम सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural Superintendent of Police) धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया जिला स्पेशल टीम के सदस्य किशोर कुमार ने सूचना दी कि कस्बा बावड़ी बस स्टैंड (Bus stand) पर बस में विवेक कुमार अपनी महिला साथी संतोष के साथ भारी मात्रा में अवैध अफीम का दूध ला रहा है। सूचना मिली कि संतोष और विवेक बस स्टैंड पर हैं। इस पर खेड़ापा थाना टीम मौके पर पहुंची। जहां विवेक लाल रंग की थैली लिए महिला साथी के साथ खड़ा दिखा। पुलिस को देख दोनों भागे तो टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। थैली की तलाशी ली तो 2 किलो 345 ग्राम अवैध अफीम का दूध मिला। इस पर लेडी तस्कर संतोष सहित आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया । अब उनसे अवैध अफीम की सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार (Arrested) आरोपी विवेक कुमार पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में 3 बार जेल जा चुका है। पुलिस (Police) का कहना है कि लेडी तस्कर व आरोपी विवेक आदतन तस्कर हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी नेमाराम, हेड कॉन्स्टेबल जीयाराम, मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल राम किशोर, नेमा राम, प्रकाश गोस्वामी, महिला कॉन्स्टेबल भंवरी, ड्रोन टीम से किशोर, सेठा राम, सुरेश डूडी, चंपालाल, श्रवण और कमलेश का सहयोग रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
