Fraud
उदयपुर : जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डेयरी संचालक के खिलाफ उससे पांच लाख रूपए उधार लेकर हड़पने का मामला दर्ज करवाया (Case filed) है।
पुलिस (Police) के अनुसार रमेश चन्द्र पुत्र लीम जी लौहार निवासी ऋषभदेव ने आरोपी (Accused) गौतमलाल पुत्र लालूजी पटेल निवासी दर्शनपुरा सेमारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी ऋषभदेव में ही रहकर डेयरी व किराणा का व्यवसाय करता है, जिससे आरोपी से अच्छा परिचय हो गया। आरोपी ने 2019 में उससे 5 लाख रूपए उधार लिए और इसके एवज में उसकी बोलेरों को उसके पास गिरवी रखी। आरोपी ने सात माह में पैसा लौटाने का आश्वासन दिया, जो आज तक नहीं लौटाया और ना ही बोलेरों उसे दी।
Next Story