Gayatri Mahayagya
बांसवाड़ा : गनोड़ा कस्बे में गायत्री परिवार की ओर से 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (Gayatri Mahayagya) में सर्व समाज के लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शांतिकुंज हरिद्वार से गायत्री परिवार के ओम प्रकाश जादव, प्रेमलाल विरला, बलिराम, अरविंद गिरी ने पूजा पाठ एवं हवन संपन्न करवाये।
धार्मिक अनुष्ठान (Ritual) के दौरान सर्व समाज के लोगों ने जीवन में कभी भी भोजन की थाली में भोजन को झूठा नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही अपने जीवन में व्याप्त कई बुराइयों को त्यागने की प्रतिज्ञा भी ली। 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन महाप्रसादी की व्यवस्था आखेपानी का गड़ा निवासी धनपाल कलाल एवं परिवार की ओर से की गई। गोड़ा में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सर्व समाज के बीच सामाजिक समरसता का नजारा देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों को गुरू दीक्षा भी दी गई एवं यज्ञोपवित तथा अन्य संस्कार भी करवाए गए। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गनोड़ा सहित आसपास के गांव के आदिवासी एवं बुनकर समाज के युवाओं की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है। भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर देर रात तक भक्ति में डूबते नजर आये । सर्व समाज युवा यज्ञ-हवन एवं पूजा पाठ के कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसादी में सहयोग कर रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए युवाओं ने शीतल जल सेवा भी दी। अनुष्ठान के दूसरे दिन गायत्री परिवार से जुड़े कई वरिष्ठ जनों ने भी यज्ञ में आहुतियां दी।
Next Story