✕
मुनि महेंद्र कुमार की गुणानुवाद सभा में भावुक हुए समाज के लोग व साधु - साध्वी
By EditorialPublished on
प्रोफ़ेसर मुनि महेंद्र कुमार (Muni Mahendra Kumar) की गुणानुवाद सभा अविस्मरणीय यात्रा-जीवन भर काम करूंगा का आयोजन विलेपार्ले में मुनि अजितकुमार तथा साध्वी वृंद के सान्निध्य में हुआ। आचार्य महाश्रमण ने अपने संदेश में बहुश्रुत परिषद संयोजक मुनि महेंद्र कुमार स्वामी के महाप्रयाण को ज्ञानी संत का महाप्रयाण बताया। उन्होंने कहा कि वे धर्मसंघ के विद्वत्वरेण्य व्यक्तित्व थे। जैन आगम भाष्य आदि कार्य में उनकी अच्छी भूमिका रही। उनकी ज्ञानात्मक श्रमनिष्ठा, शासन शासनपति के प्रति भक्ति स्तुत्य थी। आचार्य नयपद्म सागर, साध

x

मुंबई । प्रोफ़ेसर मुनि महेंद्र कुमार (Muni Mahendra Kumar) की गुणानुवाद सभा अविस्मरणीय यात्रा-जीवन भर काम करूंगा का आयोजन विलेपार्ले में मुनि अजितकुमार तथा साध्वी वृंद के सान्निध्य में हुआ।
आचार्य महाश्रमण ने अपने संदेश में बहुश्रुत परिषद संयोजक मुनि महेंद्र कुमार स्वामी के महाप्रयाण को ज्ञानी संत का महाप्रयाण बताया। उन्होंने कहा कि वे धर्मसंघ के विद्वत्वरेण्य व्यक्तित्व थे। जैन आगम भाष्य आदि कार्य में उनकी अच्छी भूमिका रही। उनकी ज्ञानात्मक श्रमनिष्ठा, शासन शासनपति के प्रति भक्ति स्तुत्य थी। आचार्य नयपद्म सागर, साध्वी राजीमती मसा आदि ने भी संदेश भेजे। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बेस ने भी संवेदना व्यक्त की।
फिल्म अभिनेता आमिर खान (Film Actor Aamir Khan) भी मुनि महेंद्रकुमार को श्रद्धांजलि देने सभा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब मुझे सूचना मिली कि मुनि नहीं रहे तो मुझे बहुत दुख पहुंचा। मेरी ख़ुशकिस्मती रही कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। उन्होंने मुनि महेंद्रकुमार के साथ बिताये गये 3 घंटे के समय को याद करते हुए कहा कि मैं इस समय आप लोगों के जज्बातों को समझ सकता हूं। आमिर काफी समय तक सभा में बैठे एवं मुनिवृन्द से बातचीत की।
मुंबई (Mumbai) तेरापंथ धर्मसंघ के इतिहास में यह पहली गुणानुवाद सभा रही जहां लगभग 31 ठाणा मुनि वृंद साध्वी वृंद समणीवृंद ने सान्निध्य प्रदान किया। वक्ताओं ने मुनि महेन्द्र कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
मुनि अजित कुमार ने तेरापंथ के आचार्यों की वचन सिद्धि की घटनाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने अपने 32 वर्षों के अनुभव को साझा किया। मुनि जम्बू कुमार ने गीतिका की प्रस्तुति देते हुए कहा कि मुनि महेंद्र कुमार स्वामी आध्यात्मिक पथ दर्शक थे। मुनि अभिजीत कुमार ने अंग्रेजी में कविता की प्रस्तुति देते हुए मुनि महेंद्र कुमार के 20 वर्षों के सान्निध्य व अनुशासना को अपने जीवन निर्माण का आधार बताया। मुनि जागृत कुमार ने कहा कि लोगों के रोल मॉडल तो दूर होते हैं, उनके तो साथ ही थे। मुनि सिद्ध कुमार ने कहा कि उनके अनेक विश्वासपात्र, कृपापात्र और खास व्यक्ति थे परंतु लाड़ला होने का सौभाग्य केवल उन्हें ही मिला।
साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी प्रज्ञाश्री, साध्वी संयमलता, साध्वी प्रेरणाश्री, साध्वी प्रबुद्धयशा, साध्वी पुष्यप्रभा, साध्वी रक्षितयशा, समणी संचितप्रज्ञा, समणी सुमनप्रज्ञा ने उदगार व्यक्त किए।
प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड ने मुंबई में होने वाले आचार्य महाश्रमण के चार्तुमास में मुनि महेंद्र कुमार के योगदान की सराहना की। तेरापंथी सभा मुंबई के कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना ने कहा कि मुनि महेंद्र कुमार ने मुंबई में धर्म की अलख जगाई। उनका संघ के विकास में अहम योगदान रहा।
सभा में असित मोदी, विनोद शैलार, उदय आचार्य, चातुर्मास व्यवस्था समिति मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू, महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, महेश बाफना, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा, मंत्री मनीष कोठारी, ख्यालीलाल तातेड, भूपेश कोठारी, अशोक कोठारी, दिनेश सुतरिया, मेघराज धाकड़, सलिल लोढ़ा, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण, वनिता बाफना, तरुणा बोहरा, राज सिंघवी, कमल मेहता, रूपचंद दुगड, पियूष पगारिया, के पी मिश्रा ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला। चिकित्सक डॉ गौतम भंसाली, डॉ जतिन कोठारी, डॉ पीयूष जैन ने अपनी भावांजलि प्रस्तुत की ।
मुंबई सभा मंत्री दीपक डागलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बापना, कुमुद कच्छारा, प्यारचंद मेहता, रतनलाल सिन्याल, अलका मेहता, प्रेमलता सिसोदिया, विमल सोनी, जतन लाल पुगलिया, शांतिलाल गोलेचा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन मुनि अभिजीत कुमार ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
