Parshuram's birth anniversary
उदयपुर : परशुराम जन्मोत्सव (Parshuram's birth anniversary) को लेकर विप्र सेना की बैठक में बड़ी तादाद में विप्र बंधु एकत्रित हुए।
20 अप्रैल को भगवान परशुराम (Lord Parshuram) चौराहे पर सांस्कृतिक संध्या एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा। 21 अप्रैल 2023 को वल्लभाचार्य पार्क स्थित भगवान परशुराम जी की पूजा एवं 1001 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे जिसमें सभी विप्र बंधुओं ने अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित, संभागीय उपाध्यक्ष मदन मेनारिया ने विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित दोनों कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया। जून माह के अंतिम सप्ताह में एक महा पंचायत मेवाड़ स्तर पर रखी जाएगी और सभी को इस महापंचायत के बारे में आगामी बैठक में जानकारी प्रदान कर दी जाएगी। बैठक का संचालन भरत शर्मा ने किया एवं बैठक का धन्यवाद जिला महामंत्री नंद लाल जोशी द्वारा ज्ञापित किया गया।
Next Story