✕
कपिल सिब्बल ने सीएम शिंदे पर साधा निशाना
By EditorialPublished on
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Rajya Sabha MP Kapil Sibal) ने सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के अयोध्या (Ayodhya) दौरे के बाद उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग, बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते। शिवसेना (Shiv Sena)

x

मुंबई । राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Rajya Sabha MP Kapil Sibal) ने सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के अयोध्या (Ayodhya) दौरे के बाद उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग, बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते। शिवसेना (Shiv Sena) नेता एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या का दौरा किया। उनके साथ हजारों शिवसैनिक उत्तर प्रदेश के मंदिरों की नगरी पहुंचे थे। जिसके बाद सिब्बल ने एक ट्वीट में कहा, “अयोध्या में शिंदे, भगवान राम ने बलिदान, सच्चाई का मार्ग, ईमानदारी चुना था। बालासाहेब ने भी उन विशेषताओं को आत्मसात किया। “ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले, बाला साहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते।
पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा (BJP) की विचारधारा एक ही है और वे अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे। एकनाथ शिंदे ने अयोध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी पार्टी की भूमिका स्पष्ट है, शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन है। हम दोनों की हिंदुत्व (Hindutva) वाली विचारधारा एक जैसी है। हम अयोध्या से नई ऊर्जा के साथ अपने राज्य में जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में, शिवसेना और भाजपा का ‘भगवा’ (भगवा झंडा) पूरे राज्य में फहराया जाएगा।”

Editorial
Next Story
Related News
X
