✕
दूरदर्शन केंद्र जयपुर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन
By EditorialPublished on
दूरदर्शन केंद्र (Television centre) जयपुर (Jaipur) में राजभाषा नियमों की जानकारी एवं सरकारी संगठनों में राजभाषा प्रयोग एवं प्रोत्साहन विषय पर एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजभाषा कार्यान्वयन दिग्दर्शिका पुस्तक के संपादक बिरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कार्यशाला में राजभाषा प्रावधानों, नियमों, अधिनियमों की जानकारी देते हुए वर्तनी मानकीकरण पर प्रकाश डाला ।
_202304111718511201.jpg)
x
_202304111718511201.jpg)
जयपुर : दूरदर्शन केंद्र (Television centre) जयपुर (Jaipur) में राजभाषा नियमों की जानकारी एवं सरकारी संगठनों में राजभाषा प्रयोग एवं प्रोत्साहन विषय पर एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजभाषा कार्यान्वयन दिग्दर्शिका पुस्तक के संपादक बिरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कार्यशाला में राजभाषा प्रावधानों, नियमों, अधिनियमों की जानकारी देते हुए वर्तनी मानकीकरण पर प्रकाश डाला । पाण्डेय ने राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों की सूची, सामान्य प्रयोग के हिंदी एवं अंग्रेजी वाक्यांश, हिंदी प्रवीणता संबंधी जानकारियों को समाहित किया जो केंद्र के सभी अधिकारी- कर्मचारियों के दैनिक कार्यालयीन कार्य में सहायक बनेगी। कार्यशाला के प्रारंभ में केंद्राध्यक्ष सतीश देपाल ने कार्यक्रम परिचय देते हुए स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यशाला को कार्यक्रम प्रमुख लक्ष्मण दास व्यास एवं समाचार प्रमुख मंजू मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में केंद्र के करीब 50 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन दिग्दर्शिका के लेखक एवं संपादक बिरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दिग्दर्शिका की दो प्रति केंद्र को भेंट की। कार्यशाला में निदेशक अभियांत्रिकी एच.पी. मीणा, निदेशक अभियांत्रिकी रंजीत मीणा समेत केंद्र के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। दूरदर्शन केंद्र जयपुर के राजभाषा अधिकारी पी. एन. त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला (Workshop) का सफल संचालन राजभाषा अनुभाग से सम्बद्ध कार्यक्रम निर्माता वीरेन्द्र कुमार परिहार ने किया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
