Crime
उदयपुर : जिले के कल्याणपुर (Kalyanpur) । थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ बदमाशों के खिलाफ उसे डरा-धमकाकर उससे बाईक व नकदी छीन ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार जगदीश पुत्र मनजी भगोरा निवासी नीचली कटेव कल्याणपुर ने मामला दर्ज करवाया कि वह डुंगरपुर से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में सोम नदी पार करते ही जरमरिया रोड़ पर उसे 7-8 युवकों (Youth) ने रुकवाया और उसे डरा-धमकाकर उसके पास से पर्स जिसमें 8 हजार रूपए, कागजात, मोबाईल और उसकी बाईक छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story