✕
पूर्वोत्तर सीमा रेल का माल अनलोडिंग में 6.71% वृद्धि दर्ज
By EditorialPublished on
पूर्वोत्तर सीमा रेल (Northeast Frontier Railway) माल अनलोडिंग में लगातार वृद्धि दर्ज कर रही है। वित्त वर्ष (Financial year) 2022-23 के दौरान 14680 मालवाही रेक अनलोड किये गए थे। यह वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 6.71% अधिक है। मार्च, 2023 के दौरान 1352 मालवाही रेक अनलोड किये गये थें।

x

मालीगांव : पूर्वोत्तर सीमा रेल (Northeast Frontier Railway) माल अनलोडिंग में लगातार वृद्धि दर्ज कर रही है। वित्त वर्ष (Financial year) 2022-23 के दौरान 14680 मालवाही रेक अनलोड किये गए थे। यह वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 6.71% अधिक है। मार्च, 2023 के दौरान 1352 मालवाही रेक अनलोड किये गये थें।
पू. सी. रेल ने इस महीने के दौरान एफसीआई (FCI) चावल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, खाद्यान्न, उर्वरक, सीमेंट, कोयला, फल-सब्जी, ऑटो, टैंक, कंटेनर और अन्य वस्तुओं का परिवहन (Transportation) किया और इसे अपने क्षेत्राधिकार के अधीन विभिन्न गुड्स शेडों में अनलोड किया।
मार्च, 2023 के दौरान, असम में मालगाड़ियों के 734 रेक अनलोड किये गए थे, जिनमें से 341 आवश्यक वस्तुओं से लदे हुए थे। उक्त महीने के दौरान त्रिपुरा (Tripura) में 117 रेक, नागालैंड में 22 रेक, मणिपुर में 7 रेक, अरुणाचल प्रदेश में 8 रेक और मिजोरम में 2 रेक अनलोड किये गए। इसके अलावा, इस महीने पू. सी. रेल के क्षेत्राधिकार के अधीन पश्चिम बंगाल में 215 माल ढुलाई रेक और बिहार में 247 माल ढुलाई रेक भी अनलोड किये गये थे।
पूर्वोत्तर सीमा रेल के महत्वपूर्ण खंडों के दोहरीकरण कार्यों के त्वरित निष्पादन से माल परिवहन की आवाजाही बढ़ी है। इसके परिणामस्वरूप आवश्यक और अन्य वस्तुओं के परिवहन में वृद्धि से माल अनलोडिंग में अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
