BJP
सलूम्बर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) झल्लारा की बैठक (Meeting) देवगांव स्थित विजयलक्ष्मी पेट्रोल पंप (Vijayalakshmi Petrol Pump) पर संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त मंडल संयोजक अंबालाल कलाल का स्वागत किया गया। वहां संघात्मक रचना को पूर्ण कर झल्लारा मंडल में 7 शक्ति केंद्र की रचना बनाई। जिसमें 7 शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, नियुक्त किए गए। इस दौरान विधानसभा (Assembly) विस्तारक जोरावर सिंह रायकी, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष हितेश जोशी, भबराना मंडल संयोजक रमेश जैन, दिनेश सुथार, किशोर सिंह सालवता, वालाराम पटेल बनोड़ा, सरपंच प्रतिनिधि दडेगाराम मीणा, मोरिला सरपंच शंकरलाल, मालपुर सरपंच प्रतिनिधि गौतम बरा, नेता प्रतिपक्ष होमाराम मीणा, खेमराज पटेल, लोकेश मीणा, शंकर मीणा, मोहन मीणा, प्रेम पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story