✕
'कुछ लोग आईआईटी की डिग्री लेकर भी अशिक्षित'
By EditorialPublished on
डिग्री विवाद (Degree controversy) में दिल्ली (Delhi) के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग आईआईटी से डिग्री लेने के बावजूद अशिक्षित रह जाते हैं।

x

नई दिल्ली : डिग्री विवाद (Degree controversy) में दिल्ली (Delhi) के एलजी वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग आईआईटी से डिग्री लेने के बावजूद अशिक्षित रह जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को अपनी डिग्री पर गुमान नहीं होना चाहिए। एलजी ने केजरीवाल की ओर से प्र.म. मोदी की शिक्षा को लेकर दिए बयानों पर प्रतिक्रिया में यह बातें कहीं।
एलजी (LG) ने रविवार को मीडिया (Media) से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयानों का जिक्र करते हुए पलटवार किया। यमुना सफाई के लिए महत्वपूर्ण नजफगढ़ नाले की सफाई का जायजा लेने पहुंचे एलजी से जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा, मैंने यह बयान सुना है जो माननीय मुख्यमंत्री (Chief Minister) जी ने कुछ समय पहले विधानसभा (Assembly) में दिया था। मैं कहना चाहूंगा कि कभी किसी को अपनी डिग्री पर गुमान नहीं होना चाहिए ।
एलजी ने कहा कि डिग्रियां तो पढ़ाई पर खर्च की रसीदें होती हैं। उन्होंने आप संयोजक (Convenor) को नसीहत देते हुए कहा कि शिक्षा वही है जो आपका ज्ञान और आपका व्यवहार दर्शाता है। उन्होंने यह कहकर भी तंज कसा कि आईआईटी की डिग्री के बावजूद कुछ लोग अशिक्षित रह जाते हैं । सक्सेना ने कहा, कुछ दिनों में मैंने देखा है कि किस तरह का व्यवहार हो रहा है। मैं कह सकता हूं कि यह साबित हो गया है कि कुछ लोग आईआईटी (IIT) से डिग्री लेकर भी अशिक्षित रह जाते हैं। गौरतलब है कि केजरीवाल आईआईटी से इंजीनियरिंग कर चुके हैं और आईआरएस (IRS) अधिकारी रहे हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री मोदी की शिक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। वह प्र.म. मोदी की डिग्री सार्वजनिक किए जाने की मांग काफी समय से करते रहे हैं। हाल ही में गुजरात (Gujarat) हाई कोर्ट (High Court) ने केजरीवाल को इस मुद्दे पर झटका देते हुए 25 हजार रू. का जुर्माना लगाया था ।

Editorial
Next Story
Related News
X
