✕
धूमधाम से मनाया राजाराम महाराज का जन्मोत्सव
By EditorialPublished on
आंजणा पटेल समाज की ओर से संत राजाराम महाराज का 141वां जन्म जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। घनसोली स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। आंजणा पटेल समाज की ओर से संत राजाराम महाराज (Rajaram Maharaj) का 141वां जन्म जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। घनसोली स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। समाज के आराध्य देव राजेश्वर भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन गायिका ललिता पवार एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुति ने श्रोताओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। घनसोली समाज के अध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने बताया कि भक्ति संध्या में अतिथियों का बहुमान किया गया। वक्ताराम पटेल ने बताया कि गुरुवार दोपहर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं ने ढोल पर लूर, गैर नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया। उतम पटेल ने सिर पर मटका लेकर भाव नृत्य कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर समाज के जगदीश भाई, लुंबाराम पटेल, केराराम पटेल, वगताराम पटेल, मांगीलाल पटेल, गिरधारी लाल पटेल, शिवदान पटेल, मनाराम पटेल, नथीराम पटेल, प्रगाजी पटेल, प्रभाजी पटेल सहित समाजजनों ने भाग लिया।
Next Story
Related News
X

