Mahavir
मुंबई। उल्वे में भगवान महावीर (Mahavir) जन्मोत्सव की तैयारी के लिए सकल संघ की मीटिंग हुई। प्रातःकालीन वरघोड़ा में भगवान महावीर के अवदानों का प्रचार किया जाएगा। सभा में मुख्य वक्ता रतन सियाल, चंद्रप्रकाश मेहता भगवान महावीर के सिद्धांतों को समझायेंगे। डॉ.विकास मोर अहिंसा का महत्व बतायेंगे। उल्वे महिला मंडल एवं ज्ञानशाला के बच्चे रंगारंग प्रस्तुति देंगे। रैली में अणुव्रत क्षेत्रीय समिति रायगढ़ नशा मुक्ति एवं पर्यावरण सुरक्षा झांकी प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम एवं स्वामी वात्सल्य प्रायोजक मांगीलाल, दौलत, आशादेवी, रतनलाल, राहुल, जितेंद्र पामेचा परिवार हैं। रात्रिकालीन भक्ति एवं भोजन के प्रायोजक भूरीबाई प्यारचंद मेहता परिवार हैं। कार्यक्रम सफल बनाने रोशन मेहता, राजेश पामेचा, बाबूलाल बोहरा, जिग्नेश हिरण, राजेश राठौड़, राकेश सियाल, विकास लोढ़ा, दीपक खारोल, मिलन दुग्गड, किशन सामोता, राहुल पामेचा, मुकेश जैन, महेंद्र बोहरा, सुनील ओस्तवाल आदि सक्रिय हैं। यह जानकारी अभिषेक दयाल ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story