✕
महावीर जयंती कार्यक्रम दादर में
By EditorialPublished on
बीसा नागदा दिगंबर जैन समाज एवं युवाओं के तत्वावधान में भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल को योगी सभागृह दादर (Dadar)

x

मुंबई। बीसा नागदा दिगंबर जैन समाज एवं युवाओं के तत्वावधान में भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल को योगी सभागृह दादर (Dadar) में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज मुंबई के श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रहेगी। भगवान महावीर की छवि समीप दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण, मंगलाचरण से कार्यक्रम का आगाज होगा। बाल झांकी, स्वर लहरियों पर नृत्य, सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। विशेष आकर्षण प्रभु को पालने में विराजमान कर झूला झुलाने का रहेगा। आयोजन सफल बनाने समाज एवं युवा लगे हुए हैं। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story
Related News
X

