Bali

प्रातःकाल संवाददाता बाली। जिला बनाने की मांग को लेकर बाली (Bali) जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपखंड मुख्यालय पर धरना देकर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपकर जिला बनाने की मांग की। जिला बनाने की मांग को लेकर दिए गए धरने को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि यदि बाली जिला बनता है तो आमजन किसान आदिवासी क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को सबसे बड़ा फायदा होगा और इन सभी को करीब सौ किलोमीटर दूर जाना नहीं पड़ेगा और यहां उनको सभी सुविधाए यही मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वहीं प्रस्तावित बाली जिले में 6 नगरपालिका है। जिसमे जिला बनता है तो 121 ग्राम पंचायत को सिधा फायदा होगा एवं वर्तमान में कई जिलों से बाली सबसे बड़ा है। संघर्ष समिति ने कहा कि पिछले कई वर्षों से संघर्षरत हैं, नये जिलो के पुनर्गठन हेतु बनी कमेटी को भी हमारे व विभिन्न संगठनों की ओर से मांगपत्र पूर्व में दिया जा चुका हैं, तथा बाली को जिला बनाने के तमाम दस्तावेज हमारी समिति द्वारा कमेटी को प्रस्तुत किये जा चुके हैं। जिलो के पुनर्गठन की कमेटी ने इस संदर्भ में अपनी जाँच भी कर ली थी हाल ही में 19 जिलों की घोषणा में बाली को जिला नहीं बनाने से लोगों में भारी आक्रोश है। आंदोलन में भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणो जनप्रतिनिधि एवं वकील मंडल ने लिया भाग जिसमें विक्रम सिंह सोलंकी,भरत चौधरी, सुजाराम चौधरी विजय राज चौधरी,अमृत परिहार, इंदु चौधरी, लखमाराम मेघवाल सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
Editorial

Editorial

Next Story