✕
सीएम शिंदे विधायकों-सांसदों के साथ करेंगे रामलला के दर्शन
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) अयोध्या (Ayodhya) जाने की तैयारी में हैं। शिंदे सभी विधायकों और सांसदों के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या में रामलला (Ramlala) का दर्शन करेंगे। उसी दिन दर्शन कर वापस मुंबई लौट आएंगे

x

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) अयोध्या (Ayodhya) जाने की तैयारी में हैं। शिंदे सभी विधायकों और सांसदों के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या में रामलला (Ramlala) का दर्शन करेंगे। उसी दिन दर्शन कर वापस मुंबई लौट आएंगे। शिंदे गुट अपने साथ पार्टी का निशान 'धनुष-बाण' भी लेकर रामलला के दर्शन करने जाएंगे। शिंदे गुट के अयोध्या दौरे पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी साथ दर्शन कर सकते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री का पद संभालने के ठीक बाद वे पत्नी और परिवार को लेकर कामाख्या देवी (Kamakhya Devi) के दर्शन के लिए गए थे। उस वक्त भी शिंदे के साथ इक्का- दुक्का नेताओं को छोड़कर सभी सांसद और विधायक गए थे। एकनाथ शिंदे ने पिछले साल ऐलान किया था कि वो जल्द ही अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने लिए जाएंगे।
सीएम रहते उद्धव ठाकरे भी गए थे अयोध्या
मुख्यमंत्री रहते हुए उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) भी अयोध्या के दर्शन करने गए थे। वहीं, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी अयोध्या जाने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन स्थानीय सांसद के विरोध के चलते उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा था। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत के बाद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। शिंदे के इस अयोध्या दौरे हिंदुत्व और हिंदुत्ववादी नेता के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, शिंदे हमेशा यह कहते रहे हैं कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों की हैं, जहां सबको न्याय मिलेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
