Theft
उदयपुर । शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में बैंक के बाहर खड़ी बैंक मैनेजर की कार का शीशा तोड़ कर दो युवक कार में से रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार टाउन रोड पर बैंक बड़ौदा के सामने बैंक मैनेजर की कार खड़ी थी। दोपहर को कार का कांच तोड़कर अंदर रखा बैग चोरी कर ले गए ।बताया जा रहा है कि बैग में नगदी और चाबियां रखी थी। सूचना पर मौके पर थाने से जाब्ता पहुंचा। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में दो युवक वारदात करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story