उदयपुर। शहर अंबामाता थाना पुलिस ने एक युवक को इवेंट के बहाने बुलाकर उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कुशाग्र पुत्र शोभालाल चंपावत निवासी तिलक नगर सेक्टर 3 ने मामला दर्ज करवाय कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। आरोपी साहिल हुसेन ने उसे फोन कर उसे मल्लातलाई ईवेंट के काम की बात करने के बहाने बुलाया। जहां पर वह 27 मार्च की रात्रि को 11 बजे पहुंचा तो साहिल हुसैन इसका साथी फरहान अंसारी, मोईन व खादिम शेख वहां पर पहले से ही मौजूद थे।
arrested
इन लोगों ने उसके जाते ही उसका फोन छीन लिया और जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर 80 फीट रोड़ के पीछे सुनसान क्षेत्र में लेकर गए, जहां पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मोईन ने कार में से तलवार निकालकर जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर रख दी। फरहान ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया और कपड़े उतारने के लिए कहा। आरोपियों ने उसे धमकाकर उसके कपड़े उतरवाकर उसका विडियों बनाया। इस दौरान युवक ने शोर मचाया तो कुछ लोग आए, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने इस विडियों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की ओर से मामला दर्ज करवाया गया, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में चार आरोपी मोईन, फरहान, खादिम शेख, साहिल हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story