Heart attack died
जोधपुर : जोधपुर (Jodhapur) ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह की होली (Holi) खेलने के बाद मौत हो गई। कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह (45) पुलिस (Police) लाइन में होली स्नेह मिलन में होली खेल कर अपने मित्रों से मिलने कोतवाली थाने गए। वहां उनके सीने में दर्द उठा। थोड़ी देर रेस्ट करने से ठीक महसूस होने पर वे बाइक लेकर वापस निकलने लगे। जैसे ही बाइक पर बैठे तो बेहोश हो गए। उसी समय उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल का पोस्टमॉर्टम करवा कर राजकीय सम्मान के साथ बॉडी उनके गांव खेजडला रवान कर दिया गया। इससे पहले पार्थिव देह को कमिश्ननर रवि दत्त गौड़, डीसीपी
(DCP)
व अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
एडीसीपी (ADCP) ट्रेफिक चेन सिंह महेचा ने बताया कि 45 साल के दिलीप सिंह ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल (Traffic head constable) थे और एकाउंट्स का काम देखते थे। पुलिस लाइन से कोतवाली थाना अपने साथी से मिलने गए वहां सीने में दर्द पर साथी के मसलने पर राहत महसूस की। फिर वापस ट्रैफिक ऑफिस आने के लिए रवाना हुए तब मोटरसाइकिल (Motorcycle) पर बैठ उस दौरान चक्कर आकर बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।
महेचा ने बताया कि राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव खेजड़ला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दिलीप के दो पुत्र है एक की उम्र 18 व दूसरे की उम्र 20 वर्ष है। हेड कॉन्स्टेबल हॉकी के खिलाड़ी थे। करीब 20 वर्षों से विभाग में नौकरी कर रहे थे।
सुबह होली खेली शाम को पार्थिव देह पहुंची पुलिस लाइन में हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों के साथ होली खेली। डीजे की धुन पर जम कर नाचे। पुलिस लाइन में होली स्नेह मिलन के दौरान सभी से मिले और होली की शुभकामनाएं भी दी। वह पुलिस लाइन से होली खेलने के बाद ही अपने साथियों से मिलने कोतवाली थाना गए ।
Editorial

Editorial

Next Story