Raids on the hideouts of the accused of multi-crore scam
मुंबई। एक बड़े निवेश घोटाले के संबंध में जारी जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ED) ने हाल ही में मुंबई (Mumbai) और नागपुर (Nagpur) में 15 ठिकानों पर छापेमारी (Raid) और तलाशी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। जांच के अधीन मामले में आरोपियों ने एक पोंजी स्कीम के जरिये कई निवेशकों से सैंकड़ों करोड की ठगी की है।
छापे और तलाशी की कार्यवाही के दौरान, जांच एजेंसी ने 5.51 करोड़ की बेहिसाबी जूलरी और 1.21 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। साथ ही घपले के लिहाज से अहम ऐसे कई कारोबारी दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं। ईडी को आशंका है कि उक्त पोंजी स्कीम के घपले में आरोपियों ने बहुत बडी रकम बाहर भेजकर हेराफेरी की है।
ईडी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने नागपुर और मुंबई में करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई की है।
Next Story