✕
पुलिसकर्मियों ने मनाई होली
By EditorialPublished on
शहर में बुधवार को पुलिस (Police) के आला अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने जमकर होली (Holi) खेली। आईजी (IG) अजयपाल लांबा और एसपी (SP) विकास शर्मा ने फिल्मी गोनों पर पुलिस कर्मियों के साथ खूब डांस किया। बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली।
_202303091428559789.jpg)
x
_202303091428559789.jpg)
उदयपुर : शहर में बुधवार को पुलिस (Police) के आला अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने जमकर होली (Holi) खेली। आईजी (IG) अजयपाल लांबा और एसपी (SP) विकास शर्मा ने फिल्मी गोनों पर पुलिस कर्मियों के साथ खूब डांस किया। बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। आईजी (IG) अजयपाल लांबा और एसपी (SP) विकास शर्मा के साथ पुलिसकर्मियों ने भी जमकर डांस किया। यह आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। जहां हर किसी का उत्साह इस कदर चरम था कि आईजी और एसपी को पुलिसकर्मी (Police officer) अपने कंधे पर बैठाकर नाचने लगे। पुलिसकर्मियों के कंधों पर बैठे-बैठे आईजी- एसपी भी नाच रहे थे। महिला पुलिस अधिकारियों ने भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ जमकर डांस किया। होली के इस मौके पर आईजी अजयपाल लांबा पुलिस कर्मियों कुछ मांगों को पूरी करने के लिए आश्वासन देते नजर आए । आईजी ने पुलिस कर्मियों को कहा कि वे पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर को ध्यान रखते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। एसपी विकास शर्मा ने कहा कि मंगलवार को होली पर पूरी पुलिस की टीम ड्यूटी पर थी। बुधवार को सभी ने एक जगह एकत्रित होकर होली मनाई। आमतौर पर पुलिस आपस में इस तरह पर्व नहीं मना पाती है ऐसे में परिवार के रूप में इस पर्व को मनाया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
