Poetry written on the silver jubilee of Udaan
मुंबई। उड़ान (Udaan) संस्था के रजत जयंती वर्ष पर विश्व शांति एवं मानव मात्र कल्याण के लिए लगभग 2000 महिलाओं द्वारा विभिन्न वेशभूषा से शृंगार करके नृत्य से पंच कल्याणक महापूजा से आराधना की गई। महापूजा के लाभार्थी मदन बेन ज्योतिचंद तलेसरा परिवार थे। झरना जैन के भक्तिमय गीतों से धर्मप्रेमी मंत्रमुग्ध हो गये।

Poetry written on the silver jubilee of Udaan
नाकोड़ा तीर्थ के अध्यक्ष कांतिलाल पुखराज जैन ने आगामी वर्ष की महापूजा करवाने की घोषणा की। महापूजा का संचालन भरत कोठारी ने किया। संयोजक सुरेश हिंसावत परिवार ने महिला मंडलों को पुरुस्कार प्रदान किया। होली पर कवि सम्मेलन हुआ, जिसका संचालन अध्यक्ष कवि युगराज जैन ने किया। 2023 का उड़ान रत्न सम्मान नरेन्द्र हिरावत को प्रदान किया गया। कवि सम्मेलन का आगाज सुमित्रा सरल ने सरस्वती वंदना से किया। वीर रस कवि विनीत चौहान, अशोक चारण, श्रंगार रस अशोक भाटी, अर्जुन अल्हड़, मुन्ना बैटरी, सुमित्रा सरल, कांता मिश्रा ने कविता पाठ से श्रोताओं को देर रात तक हंसा हंसाकर लोट पोट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केवलचन्द रतनपरिया चौहान, विशेष अतिथि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर
(Rahul Narwekar)
, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha), विधायक राज के. पुरोहित (MLA Raj K. Purohit) ने दीप प्रज्वलन किया। मंचासीन मेहमानों का संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। आयोजन को यादगार बनाने सोहनलाल परमार, नरेश लोढ़ा, गणपत कोठारी, रणजीत लोढ़ा, दिनेश फोलोमुथा, शांतिलाल पूनमिया, सुरेश मेहता, निर्मल टीकमगढ़, संजय राजा जैन, ताराचंद बोराणा,पारस लूणीया,नवीन बड़ोदिया, पारस हेमावत के साथ संस्था के समस्त सदस्यों का सहयोग रहा। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story