Sindhi society
उदयपुर : सिंधी बिलोची समाज (Sindhi society) का सामूहिक शोक निवारण होली मिलन कार्यक्रम 7 मार्च को गत वर्षा की भांति इस वर्ष भी शहर के समस्त सिंधी बिलोची समाज का सामुहिक शोक मिलन कार्यक्रम (Program) मगंलवार को शक्तिनगर स्थित बिलोचिस्तान भवन के बाहर मनाया गया। श्री बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी व उपाध्यक्ष जितेन्द्र तलरेजा ने बताया कि कार्यक्रमानुसार प्रातः 8 बजे से 8.30 बजे तक शोक संतप्त परिवारों के सदस्य (Member) कतारबद अपने अपने स्थान पर बैठ गये, प्रातः 9 बजे से शुभ मुहुर्त मे पूज्य सन्त गुरू महाराज व गुरूजी शैलेश कुमार ब्रिजवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली द्वारा एवं समाज की पंचायतों के पदाधिकारीयो एवं समाज प्रमुख अन्य व्यक्तियों द्वारा कतारबद चल कर शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों को हर्बल गुलाल लगाकर शोक निवारण करके कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवधी में भजन धुन द्वारा आध्यात्मिक माहौल हो गया इसके बाद सभी एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली मनायी, इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। बिलोचिस्तान पचांयत (Panchayat) के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि गत 30 वर्षो (30 years) से समाज का सामुहिक शोक निवारण होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसमे शहर का समस्त सिंधी बिलोची समाज एकत्रित होता है, इसके लिए पंचायत व सेवा समिति द्वारा एक दिन पहले से तैयारी कर व्यवस्था बनाकर कार्यक्रम (Program) को पूर्ण कराते हैं उक्त जानकारी सनातन धर्म सेवा समिति के मनोज कटारिया ने दी।
Next Story