BJM national convention and oath taking ceremony concluded

मुंबई। भारत जैन महामंडल (BJM) का 57वां राष्ट्रीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज भगवान महावीर की छवि के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha), विशिष्ट अतिथि पूर्व न्यायाधीश कमल किशोर तातेड, महेंद्र के. महाजन चैरिटी कमिश्नर महाराष्ट्र शासन, अरूण गुजराती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक राज के. पुरोहित, विधायक गीता जैन थे।

BJM national convention and oath taking ceremony concluded
शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष राकेश मेहता ने नव नियुक्त अध्यक्ष सी. सी. डांगी को कार्यभार प्रदान किया। राकेश मेहता ने तीन वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्य पर प्रकाश डाला ।

BJM national convention and oath taking ceremony concluded
अध्यक्ष सी सी डांगी को शपथ पूर्व न्यायाधीश के. के. तातेड ने दिलाई। डांगी का परिचय कवि युगराज जैन ने दिया। डांगी ने कहा कि मंडल का इतिहास बहुत प्राचीन है। जैन ध्वज इस संस्था की देन है। मंडल से पिछले 40 वर्षो से जुड़ा हुआ हूं। एक साधारण कार्यकर्त्ता के रूप में जुड़कर आज मैं इस मुकाम पर पहुंच कर शपथ ग्रहण कर रहा हूं, यह मेरे जीवन का गौरवपूर्ण पल है। नई कार्यकारणी में महामंत्री सुरेंद्र दस्सानी, कोषाध्यक्ष मनोहर पारेख, युवा अध्यक्ष महेंद्र पगारिया, महिला अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा आदि को शपथ दिलाई गई। अरुण गुजराती, महेंद्र के महाजन गीता जैन ने विचार रखे।

BJM national convention and oath taking ceremony concluded
इस अवसर पर सुभाष रुणवाल, के. सी.जैन, रमेशकुमार धाकड़, मोतीलाल ओसवाल,प्रफुल्ल छाजेड़,मानेक शाह, बी. सी. भलावत,ज्योत्स्ना मेहता, सुरेश जैन, धनश्याम मोदी,ख्यालीलाल तातेड़,डी. पी.ओसवाल, सी.बी.छाजेड, न्यायाधीश मनोज सकलेचा विजय आंचलिया,डी.पी. सुराणा, सचिन भंसाली, उत्तम शाह, सिद्धराज लोढ़ा, सी. एन. जैन, रोशनलाल बडाला, दिलिप नााबेडा, आशीष डांगी, प्रशांत झवेरी, दिनेश कोठारी, चंदा रूणवाल, निधी मेहता, विद्या शाह, नवीन बड़ोदिया, पारस हेमावत, डाक्टर रमणीक बक्शी, मांगीलाल लोढ़ा, मीठालाल सिंघवी, भोलीलाल कोठारी, दिलीप परमार,अजय मरोठीया आदि की उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन मदनलाल मुठलिया ने किया। संचालन बाबूलाल बाफना ने किया। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story