✕
लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने हत्यारों को पकड़ा
By EditorialPublished on
उदयपुर (Udaipur) जिले की सायरा थाना पुलिस ने पैसों की लेनदेन के विवाद के चलते धुलण्डी के दिन एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या (हत्या) करने में दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया

उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) जिले की सायरा थाना पुलिस ने पैसों की लेनदेन के विवाद के चलते धुलण्डी के दिन एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या (हत्या) करने में दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। दोनों आरोपी गुजरात की तरफ भागने के प्रयास में थे और पुलिस द्वारा पकड़ने के दौरान इन आरोपियों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
सायरा थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि कुंदन सिंह पुत्र नवल सिंह निवासी सुहावतो का गुड़ा सायरा की धुलण्डी के दिन घर में घुस कर गोपाल सिंह व सोहनसिंह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों का पीछा शुरू किया। आरोपी पहले सिरोही की तरफ़ भागने के फिराक में थे, लेकिन को गोगन्दा पुलिस की नाकाबंदी को देखकर उभेश्वर की तरफ गए और वहां से गुजरात भागने का प्रयास करने लगे। इस पर नाई थाना पुलिस ने नाकाबंदी की तो और भी गाड़ी छोड़कर पैदल ही पहाड़ों की तरफ भागने लगे, जिनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी सोहन सिंह पुत्र हेम सिंह निवासी सुहावतो का गुड़ा और गोपाल सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी सुहावतो का गुड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक नवल सिंह व सोहन सिंह दोनों गुजरात में गाड़ी चलाते थे, वहां पर दोनों के बीच में पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते हत्या हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर प्राप्त किया है।
Next Story
Related News
X



