✕
नवनिर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण कर भामाशाह को किया सम्मानित विद्यालय परिवार
By EditorialPublished on
निकटवर्ती ग्राम पंचायत घोंसुडी के नेगड़िया कलां विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण समारोह (Opening ceremony) आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालस विकास एवं प्रबन्धन समिति की ओर से भामाशाहों का सम्मान किया गया। बता दें कि नेगड़िया कलां निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत स्वर्गीय रामलाल बैरवा की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी चंदादेवी एवं पुत्र सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार (निम्बाहेड़ा कोतवाली) ने उच्च माध्यमिक विद्यालय (School) में एक कक्षा कक्ष मय बरामदा का निर्माण करवाया।

x
बस्सी : निकटवर्ती ग्राम पंचायत घोंसुडी के नेगड़िया कलां विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण समारोह (Opening ceremony) आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालस विकास एवं प्रबन्धन समिति की ओर से भामाशाहों का सम्मान किया गया। बता दें कि नेगड़िया कलां निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत स्वर्गीय रामलाल बैरवा की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी चंदादेवी एवं पुत्र सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार (निम्बाहेड़ा कोतवाली) ने उच्च माध्यमिक विद्यालय (School) में एक कक्षा कक्ष मय बरामदा का निर्माण करवाया।
उक्त कक्षा कक्ष निर्माण में 5 लाख से अधिक खर्च हुए। प्रिंसिपल नवीन सुवालका ने बताया कि छोटे से गांव से यह अनुकरणीय पहल प्रारंभ हुई है। जो अन्य को प्रेरणा प्रदान करेगी। एएसआई सूरज कुमार ने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार करते हुए सिर्फ इतना कहा कि समाज का जो कर्म है। वो चुका दो। जीते जो सेवा में थोड़ा सा हाथ बंटा दो। विद्यालय विकास एवं प्रबन्धन समिति ने इस मौके पर चंदा देवी, सूरज कुमार एवं नर्बदा देवी को भामाशाह के रूप में शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके साथ ही मौके पर मौजूद सरपंच गोपाल सिंह ने भी संबोधित किया ।
Next Story
Related News
X

