Ramnavmi
डूंगरपुर : आगामी 30 मार्च को डूंगरपुर नगर में श्री रामनवमी (Ramnavmi) के शुभ अवसर पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर मंगलवार को श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Temple) गेपसागर की पाल पर डूंगरपुर नगर के सर्व समाज की बैठक आयोजन समिति के अध्यक्ष हँसमुख पंड्या की अध्यक्षता एवं केशवलाल सुथार के आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रचारक नरेन्द्र ने बताया कि इस वर्ष 50 हजार रामभक्त इस शोभायात्रा में आयेंगे। साथ ही जिले के प्रत्येक गांव एवं नगर के प्रत्येक बस्ती में बैठक करनी होगी व पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स लगाकर प्रचार- प्रसार करना होगा। इस पुनीत कार्य के लिये सभी को जोड़ना होगा। इस बार इस शोभायात्रा में 100 से अधिक घोड़े, बग्गियां, डीजे, झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। हम सभी को मिलकर इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या को लाने के लिये लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा। राजपूत समाज के कार्यक्रम में रामोत्सव आयोजन समिति के पोस्टर का विमोचन किया एवं समाज द्वारा इस कार्यक्रम (Program) को लेकर समाज के अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की गई। सर्वसमाज की इस बैठक में सनातन धर्म समिति, नगर के समाजजनों, संस्थाओं द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इस बैठक रामोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष हंसमुख पंडया, सचिव प्रकाश भट्ट, सनातन धर्म समिती के सुरेन्द्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। बैठक में डूंगरपुर नगर, बिलड़ी, माथुगामड़ा के सनातन धर्म प्रेमी, मातृशक्ति, युवा शक्ति उपस्थित थे।
Next Story