✕
साध्वी प्रमुखा की पुण्यतिथि मनाई
By EditorialPublished on
साध्वी संयमलता के सानिध्य में बांद्रा तेरापंथ भवन में साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा की प्रथम पुण्यतिथि (Death anniversary) मनायी गयी। साध्वी संयमलता ने कहा कि साध्वी प्रमुखा की स्मृतियां हमारे मन को सूनेपन का एहसास दे रही है। उनका जीवन विनम्रता का संगम था।

x
मुंबई : साध्वी संयमलता के सानिध्य में बांद्रा तेरापंथ भवन में साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा की प्रथम पुण्यतिथि (Death anniversary) मनायी गयी। साध्वी संयमलता ने कहा कि साध्वी प्रमुखा की स्मृतियां हमारे मन को सूनेपन का एहसास दे रही है। उनका जीवन विनम्रता का संगम था। मंगलाचरण बांद्रा महिला मंडल ने किया। साध्वी मनीषा प्रभा ने उनके नेतृत्व उनके 50 वर्षों के सफर की काव्य धारा में प्रस्तुति दी गई। साध्वी रौनक़ प्रभा ने साध्वी प्रमुखा की विशेषताओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मुंबई (Mumbai) सभा के कार्य अध्यक्ष नवरत्न मल गन्ना थे। भिक्षु फाउंडेशन (Bhikshu Foundation) के अध्यक्ष मदनचंद चपलोत ने स्वागत किया। आभार ज्ञापन युवक परिषद अध्यक्ष प्रशांत परमार ने किया। संचालन साध्वी मार्दवश्री ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
