✕
राष्ट्रपति से मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मंजूर
By EditorialPublished on
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सतेंद्र जैन (Satyendra Jain) का इस्तीफा (Resignation) मंजूर कर लिया है। साथ ही गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आम आदमी पार्टी की

x

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सतेंद्र जैन (Satyendra Jain) का इस्तीफा (Resignation) मंजूर कर लिया है। साथ ही गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली (Delhi) कैबिनेट में मंत्री के रूप में नियुक्त किया है। बता दें कि दिल्ली (Delhi) के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वह भी इस समय तिहाड़ जेल (Jail) में हैं। इससे पहले सिसोदिया कुल मिलाकर 7 दिनों तक सीबीआई कस्टडी में रहे थे।
26 फरवरी को सिसोदिया की हुई गिरफ्तारी
खास बात है कि दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले के आरोपी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को 26 फरवरी को सीबीआई ने करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया । सिसोदिया के साथ तिहाड़ जेल बंद सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) का भी दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा आ गया। इन दोनों नेताओं के इस्तीफे के बाद सीएम केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का सरकार में मंत्री बनाए जाने के लिए नाम भेजा था, राष्ट्रपति की ओर भी मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को मंजूर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।
मनीष सिसोदिया से तिहाड़ में ईडी ने 6 घंटे की पूछताछ
दिल्ली (Delhi) आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ की। ईडी ने तिहाड़ जेल में ही सिसोदिया का बयान दर्ज किया। इस मामले में सीबीआई (CBI) ने सिसोदिया के निजी सहायक से भी पूछताछ की है।
Next Story
Related News
X

