✕
नाकाबंदी में कार से 3 लाख की शराब बरामद
By EditorialPublished on
जिले की टीवी थाना पुलिस ने एक कार में अवैध रूप से ले जाए जा रही 3 लाख मूल्य की शराब (Liquor) बरामद करते हुए कार चालक को गिरफ्तार (Arrested) किया है। थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक लग्जरी कार में अवैध रूप से शराब गुजरात की ओर ले जाई जा रही ह इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई।
_202303081625039898.jpg)
x
_202303081625039898.jpg)
उदयपुर : जिले की टीवी थाना पुलिस ने एक कार में अवैध रूप से ले जाए जा रही 3 लाख मूल्य की शराब (Liquor) बरामद करते हुए कार चालक को गिरफ्तार (Arrested) किया है। थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक लग्जरी कार में अवैध रूप से शराब गुजरात की ओर ले जाई जा रही ह इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक कार को रुकवाने का प्रयास किया तो कार चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने करीब 1 किलोमीटर तक पीछा कर कार को रुकवाया। पुलिस ने कार की तलाशी की तो कार में अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम डूंगरपुर निवासी मोहित पुत्र नरेंद्र पुरोहित होना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और किसे जप्त शराब के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
