Lalu Yadav
नई दिल्ली : सीबीआई (CBI) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) से चार घंटे पूछताछ की।
अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई के पांच अधिकारियों की एक टीम दो कार में सवार होकर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर इंडिया गेट (India Gate) के पास पंडारा पार्क स्थित लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती के आवास पर पहुंची, जहां पूर्व रेल मंत्री (प्रसाद) अभी रह रहे हैं। जांच एजेंसी की टीम अपराह्न करीब 12 बजकर 55 मिनट पर भोजन करने के लिए चली गई। पूछताछ दोपहर करीब सवा दो बजे फिर से शुरू हुई। इस मामले में सीबीआई ने सोमवार को लालू यादव की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से भी पूछताछ की थी। राबड़ी देवी से उनके पटना स्थित आवास पर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी।
पूछताछ की वीडियो भी रिकॉर्ड (Video Record) की
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान, एक कमरे में बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री को कुछ दस्तावेज दिखाये गये, जहां वह गुर्दा (किडनी) प्रतिरोपण के बाद पृथक रूप से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।
लालू (Lalu Yadav) की बेटी ने केंद्र को दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है. अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोडूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा।
कोर्ट ने 15 मार्च को पेश होने का भेजा है समन
ये मामला लालू प्रसाद के परिवार को तोहफे में जमीन देकर या जमीन बेचने के बदले में लोगों को रेलवे में कथित तौर पर नौकरी देने से संबंधित है। ये मामला 2004 से 2009 के बीच का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे. सीबीआई (CBI) ने इस मामले में पिछले साल आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत लालू यादव, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल किया था। हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा था।
Editorial

Editorial

Next Story